नौगढ़ इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं गणित मेले का अवलोकन करते एसडीएम विकास मित्तल। संवाद
नौगढ़। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में बृहस्पतिवार को विज्ञान एवं गणित विषय पर आधारित मेले का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रोजेक्ट में इन्द्र बहादुर (कक्षा 10 ए) ने प्रथम, रंजीत (कक्षा 11 बी) द्वितीय स्थान और दीपक (कक्षा 11 बी) तृतीय स्थान पर रहे। गणित प्रोजेक्ट में रागनी (कक्षा 12 बी) प्रथम, सकीना (कक्षा 11 बी) द्वितीय और आंचल (कक्षा 11 बी) तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। उपजिलाधिकारी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और विज्ञान एवं गणित के प्रोजेक्टों को देखा । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथि का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और कार्यक्रम का समापन हुआ।
नौगढ़ इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं गणित मेले का अवलोकन करते एसडीएम विकास मित्तल। संवाद