फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिराजी ने दिलाई देश को पहचान

Sun, 20 Nov 2016 01:21 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
इंदिरा गांधी का जन्मदिवस मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने नगर के कैंप कार्यालय पर आयरन लेडी के चित्र पर पुष्पांजलि अपर््ित की। इस मौके पर हुई गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत को पूरे विश्व में अलग पहचान दिलाई। पाकिस्तान को मात देकर भारत को सुरक्षित किया। इसी वजह से उन्हें आयरन लेडी भी कहा जाता है। देश में भुखमरी समाप्त करने के लिए हरति क्रांति की शुरूआत की। इससे देश अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया। कहा कि देश की एकता अखंडता के ल िए उन्होंने अपने प्राणों की बली दे दी। इस अवसर पर बृजेश गुप्ता, नंद गोपाल सिंह, संजय मिश्र, इम्तियाज, राजू गुप्ता, राशिद कमाल आबिद, गुरफान अंसारी, रहमान मास्टर, दीपक गुप्ता आदकि ने विचार व्यक्त किए। संचालन संतोष तिवारी ने की।

जयंती मनाई
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक बनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलकर देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया।इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश हित में अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया। उन्होंने देश हित अपने कार्यकाल में देशहित को सर्वोपरि रखा। इसी का परिणाम रहा कि उनके प्रधानमंत्री रहते हुए देश तेजी से विकास किया। कांग्रेसियों को एकजुट होकर स्वर्गीय इंदिरा गांधी के विचारों व आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। इस मौके पर धर्मेन्द्र तिवारी, मुनीर खां, शिवेंद्र मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ठकुरदेई तिवारी, रामबली सिंह, प्रमोद, प्रताप नारायण उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। संचालन श्रीराम यादव ने किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें