Varanasi News: भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मैदान में धूल चटाकर एशिया कप अपने नाम किया। भारत की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है। इसी बीच चंदौली से सपा सांसद का एक विवादित पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है।
चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट किया है। उन्हेांने लिखा है कि भारत-पाकिस्तान का मैच पैसे के लिए कराया गया था। नहीं तो बार-बार हारने के बाद पाकिस्तान फाइनल में कैसे पहुंच गया। क्या इसके पीछे भारत के दर्शकों की संवेदनशीलता और पैसे के लिए इस्तेमाल करना नहीं है? सांसद के बयान के बाद घमासान मचा है लोग सोशल मीडिया पर तरह- तरह का कॉमेंट कर रहे हैं, कोई इसको सही तो कोई गलत बता रहा है।
एशिया कप में रविवार की रात भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें भारत की जीत हुई। पूरा देश इस जीत की खुशी मना रहा है। इसी बीच सोमवार की सुबह चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्हेांने लिखा कि 'टी-20 एशिया गोल्ड कप की जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई, परंतु सवाल यह है कई मैच हारने के बाद भी पाकिस्तान फाइनल में कैसे पहुंचा और भारत से ही मैच क्यों हुआ, क्या इसके पीछे भारत के दर्शकों के संवेदनशीलता को पैसे के लिए इस्तेमाल करना, आप समझ सकते हैं कि जितने भी टूर्नामेंट क्रिकेट के हो रहे हैं, सब पैसे के लिए हैं इसकी विश्वसनीयता पर शक जरूर होता है, चिंतन करें।'