पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या थम नही रही है। बुधवार को जिले में 49 नए कोरोना के मरीज मिले है। जबकि 26 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की।
जिले में बुधवार को मिले 49 नए मरीजो में एक बालिका , 12 महिला तथा एक बालक और 35 पुरूष है। सभी संक्रमित लोकल है। इनमें से एक पुलिस विभाग, चार रेलकर्मी, एक निजी डॉक्टर, एक दुकानदार, एक सराफा कारोबारी, एक दूध विक्रेता, एक व्यापारी, एक कम्प्यूटर आपरेटर, दो किसान, नौ महिलाएं, तीन निजी कर्मचारी, चार छात्र, एकमजदूर व एक निजी चालक है। ये क्रमश: बरहनी के दो, चहनियां के दो, चकिया के एक, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के पांच और नगरीय क्षेत्र के पांच, धानापुर के पांच, सकलडीहा के छह, शहाबगंज के तीन, नियामताबाद के दो व पीडीडीयू नगर के 18 लोग रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग जा रहीं है। वही जनपद में कोविड जॉच के लिए 1172 नमूने संग्रहित किये गए। इसके अलावा जिले में कोविड के कुल 2960 संक्रमित मिल चुके है। जबकि एक्टीव केस की संख्या 406 है और कोरोना से अब तक 28 लोगो की मौत हो चुकी है। वही 26 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। जिले में अब तक 2526 स्वस्थ्य हो चुके है।