फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप भी बेअसर, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मौसम में हुए बदलाव के बाद शीतलहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की सुबह आसमान साफ होने से अच्छी धूप निकली और दिनभर धूप खिली रही मगर पछुआ हवाओं के चलने से इसका असर भी नहीं दिखा। इससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शाम होते ही गलन और हाड़ कंपाती ठंड से लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरवाट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में तीन डिग्री नीचे लुढ़क गया। वहीं पछुआ हवाएं लगातार चल रही हैं। शुक्रवार को 12-13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। इससे गलन और ठंडी का असर भी काफी रहा। दिनभर लोग धूप की तलाश में जुटे रहे। घर के बाहर और छतों पर धूप लेते रहे। वहीं शाम होते ही के बाद भी जिले में पर्याप्त अलाव नहीं जल रहे। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और पछुआ हवाओं के चलने से गलन और ठंडी का असर बढ़ेगा। फिलहाल मौसम साफ रहेगा और गलन बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें