फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कुश्ती दंगल में 23 जोड़ी मुकाबले बराबरी पर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड के बरहुली गांव में दंगल समिति की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में 45 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए। इसमें 23 जाेड़ी मुकाबले बराबरी पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ दंगल समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। कुश्ती दंगल में जनपद सहित पड़ोसी जिलों के भी पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान बरहुली के सूरज पहलवान ने सैयदराजा के सन्नी को पटखनी दी। वहीं बरहुली के सोनू ने जौनपुर के राहुल को हराया।
बरहुली के रामबाबू ने अमिलाई के राहुल को पटखनी दी। इस दौरान अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता कई दशकों से ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की जा रही है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस मौके पर महेंद्र माही, अपराध निरीक्षक रमेश यादव, संतोष यादव, चंद्रशेखर यादव, लालता पाल, बब्बू यादव, रामेश्वर प्रधान व श्रवण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें