फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नौ कुंडीय महायज्ञ में गायत्री मंत्र से डाली गईं आहुतियां

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो-----------पीडीडीयू नगर में गायत्री महायज्ञ में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन एवं गायत्री परिवार की ओर से नगर के लाठ नंबर दो में गायत्री महायज्ञ एवं श्रमद्भागवत पुराण कथा की शुरुआत सोमवार को हुई। सुबह मां गायत्री की पूजा के बाद नौ कुंडों में अग्नि प्रज्ज्वलित कर गायत्री मंत्र से आहुतियां डाली गईं। शाम को षडगोस्वामी दास महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को समझाया।
विज्ञापन

जायसवाल स्कूल रोड पर गायत्री महायज्ञ और श्रीमद्भावगत महापुराण कथा के लिए शनिवार की सुबह नौ बजे से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली थी। नगर भ्रमण के बाद महायज्ञ स्थल पर कलशों की स्थापना की गई थी। सोमवार की सुबह आठ बजे से गायत्री पूजन के बाद नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरूआत हुई। आयोजक के साथ ही नगर के गणमान्य लोगों ने गायत्री मंत्र से हवन कुंड में आहुतियां डाली। शाम पांच बजे से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा की शुरूआत हुई। षडगोस्वामी दास महाराज ने पहले दिन भागवत पुराण के महत्व को समझाया। इस मौके पर डॉ. मृत्युंजय, रंजन जायसवाल, राजेश योगी, डीके शक्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें