फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण की खुशी में मुस्लिम युवती ने बाहों पर गुदवाया श्री राम, गंगा जमुनी तहजीब का दिया संदेश

Mon, 03 Aug 2020 09:01 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
इकरा अनवर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर का शिलान्यास पांच अगस्त को होने जा रहा है। इससे देशवासियों में उल्लास का माहौल है। सिर्फ हिंदुओं के साथ अन्य धर्मों के लोग भी भक्ति के रंग में रंगने लगे हैं। इसी क्रम में चंदौली के हनुमानपुर निवासी इकरा अनवर ने हाथों पर श्रीराम गुदवाया है।

विज्ञापन

इसके माध्यम से वह देश मे गंगा जमुनी तहजीब का पैगाम दे रहीं हैं। हनुमानपुर निवासी अनवर की पुत्री इकरा अनवर लगातार समाज में भाईचारा का संदेश दे रही हैं। वह कहती हैं कि हमारा हिंदुस्तान गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। आने वाला पांच अगस्त कई वर्षों के संघर्ष के बाद आ रहा है। 


इसी उपलक्ष्य की खुशी मनाते हुए मैंने श्री राम नाम का टैटू करवाया है। यह एक संदेश उन सभी के नाम है जो हमारे देश को हिन्दू मुसलमान के नाम पर बांटते हैं। भगवान श्रीराम एक आदर्श है उनके आदर्शों पर जो चलता है हर एक वो शख्स रामभक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें