फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भूमि विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। विकास क्षेत्र के भरदुआ गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले। जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

उपचार के दौरान दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। उधर, पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना के प्रति इन्कार किया है।
भरदुआ गांव में एक पक्ष के बजरंगी, अमरावती, हीरावती, रमाशंकर, रामविलास, अजय अपने खेतों के पास काम कर रहे थे कि दूसरे पक्ष के पुष्पा और पुत्र लव कुश, नाती प्रांजल से उनकी तू-तू, मैं-मैं होने लगी बात।
एक पक्ष ने फोन कर अन्य लोगों को बुला लिया मौके पर 20 से 25 लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष के छह और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सक एस एस एजाजुद्दीन ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जिसमें अजय का सिर फटने और पुष्पा के पैर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें