फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रेम प्रसंग में जीजा-साली ने खाया विषाक्त पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जीजा-साली ने विषैला पदार्थ खा कर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। पहले जीजी ने विषौला पदार्थ खाया। इसकी जानकारी होने के बाद साली भी विषैला पदार्थ खा ली। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में इलाज चल रहा है8
विज्ञापन



वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की शादी वर्ष 2021 में मुगलसराय क्षेत्र के गांव की युवती से हुई थी। युवक काम के सिलसिले में अक्सर ससुराल आता-जाता रहता था। इस दौरान पत्नी के चचा की 17 वर्षीय बेटी से नजदीकी बढ़ गई। दोनों छिप-छिप कर मिलने लगे। एक दिन लड़की के परिवार वालों ने जीजा को बेटी के कमरे से निकलते देख लिया। परिवार के लोग चोर समझ कर उसे दौड़ा लिए । पता चलने पर उसे पुलिस चौकी ले गए और परिवार वालों ने समझौता कराया कि दोनों नहीं मिलेंगे। इस निर्णय से नाराज जीजा पास चरी के खेत में जाकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। यह जानकारी होने के बाद लड़की भी विषाक्त पदार्थ खा ली। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के पिता का कहना है कि उसके भाई का दामाद एक बच्चे का पिता है। उसे कई बार समझाया गया, फिर भी उसने गलत कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें