फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गेहूं पिसाने के विवाद में पति के सीने में पत्नी ने घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के वार्ड नंबर एक महावीर अखाड़ा मोहल्ले में मंगलवार की रात गेहूं पिसाने के विवाद में पत्नी ने पति के सीने पर चाकू से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर स्थिति में मोहल्ले के लोग सीएचसी ले गए। पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली के महावीर अखाड़ा मोहल्ला निवासी संजय कुमार ने बताया कि पत्नी लालबुची देवी मंगलवार की रात गेहूं पिसाने को लेकर विवाद कर लिया।
विज्ञापन

कहासुनी के बाद लालबुची ने सब्जी काटने वाले चाकू से सीने पर प्रहार कर दिया। खून से लथपथ संजय कुमार को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया। संजय कुमार की दो बेटियां व एक पुत्र है। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि दंपती के बीच घरेलू विवाद को लेकर यह घटना घटित हुई है।
विज्ञापन

घायल को अस्पताल भेजकर आरोपित महिला के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें