फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों ने एनएमसी बिल वापस लेने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य चिकित्सकों की बैठक मंगलवार को नगर स्थित एक आवास पर हुई। इसमें दिल्ली स्थित आईएमए हेडक्वार्ट्स के आह्वान पर चिकित्सकों ने बुधवार, 31 जुलाई को एक दिवसीय बंदी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के गरीब विरोधी व चिकित्सा शिक्षा को ध्वस्त करने वाले एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) बिल से मेडिकल के गरीब छात्रों की शिक्षा अत्यधिक महंगी हो जाएगी। इसके अलावा मेडिकल के क्षेत्र में बड़े घरानों को ही फायदा होगा। इसके अलावा सामान्य डाक्टरों का मेडिकल कालेज चलाना असंभव हो जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की। चेताया कि बिल वापस न लिए जाने पर पूरे देश में जबरदस्त आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर डा. डीपी सिंह, डा. राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डा. प्रदीप गुप्ता, डा. केएन सिंह, डा. वी गोयल, डा. विष्णु आनंद आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें