फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पड़ाव चौराहे से दूर हटाए गए अवैध स्टैंड, जाम से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। लगातार तीन दिनों तक जाम की चपेट में रहा पड़ाव चौराहा बुधवार को काफी खाली दिखा। अमर उजाला में जाम और अवैध स्टैंड के संचालन की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की गईं तो एसपी आदित्य लांग्हे सोमवार की रात खुद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पिकेट पर तैनान पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई और अवैध वाहन स्टैंड हटवाए। चौराहे पर वाहन खड़े कर सवारी बैठाने और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


चंदौली जिले के सबसे बड़े पड़ाव चौराहे पर आए दिन लोग जाम से परेशान होते हैं। चौराहे के चारों तरफ अवैध वाहन स्टैंड चलने से सड़कें संकरी हो जाती हैं और जाम लगने लगता है। तीन दिनों से लगातार लग रहे भीषण जाम के कारण लोग परेशान थे। सोमवार को वाराणसी के पुलिस कमिश्नर भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
आमजन की इस समस्या को अमर उजाला में तीनों दिन प्रमुखता से उठाया। 10 नवंबर के अंक में ''पांच घंटे तक जाम, ट्रेनें छूटीं, स्कूली बच्चे भी परेशान'' और 11 नवंबर को ''यातायात विभाग ने नहीं किए इंतजाम, दूसरे दिन भी लगा भीषण जाम'' की खबर प्रकाशित की गई थी। इसी तरह 12 नवंबर के अंक में ''7 घंटे का भीषण जाम, 9 हजार गाड़ियों में फंसा पुलिस कमिश्नर का काफिला'' शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई।
विज्ञापन

इसको संज्ञान में लेकर एसपी आदित्य लांग्हे रात में पड़ाव चौराहे पहुंचे। उन्होंने चौराहे थाना प्रभारी मुगलसराय विजय बहादुर सिंह और यातायात प्रभारी सुरेंद्र यादव को चौराहे के आसपास चल रहे अवैध वाहन स्टैंड को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि चौराहे पर सवारी भरने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। एसपी की सख्ती के चलते बुधवार की सुबह पड़ाव चौराहा खाली नजर आया। जाम से निजात मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें