फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुरखा गांव से अवैध कब्जा हटवाया

Mon, 13 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीणों को समझाते एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव।
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के जमुरखां गांव में संक्रमणीय भूमिधरों  की जमीन पर अवैध कब्जे को रविवार को प्रशासन नेे हटा  दिया। प्रशासन द्वारा की गयी इस कार्यवाही पीड़ित पक्ष राहत महसूस कर  रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि एक सप्ताह पूर्व गांव में सुमन सिंह  व अन्य      संक्रमणीय भूमिधरी जमीन पर गांव के एक वर्ग के लोगों ने ग्राम सभा की जमीन  समझकर कब्जा कर लिया था। इस संदर्भ में पीड़ित पक्ष ने उपजिलाधिकारी  सकलडीहा को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। जिसपर एसडीएम ने जमीन की पैमाई व  मौका मुआयना के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को आदेशित किया। लेखपाल रामदुलार राम  ने मौके पर जाकर जमीन की पैमाइस कर सीमांकन किया और रिपोर्ट एसडीएम को  सौंप दी। एसडीएम से मिले निर्देश पर धीना थाना प्रभारी साजिद  सिद्दकी मौके पहुंचे और अवैध कब्जेदारो से जमीन से हट जाने के लिए कहा  लेकिन कोई भी नहीं माना। रविवार को एसडीएम सकलडीहा जवाहर लाल, तहसीलदार सुकर्मा विश्वकर्मा फोर्स के साथ पहुंचे और जमीन की पुन: पैमाइस करा कब्जा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें