फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन और वसूली रोेकें अफसरः डीएम

Sun, 26 Apr 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम एनके सिंह ने शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों संग विकास भवन सभागार में बैठक की। इस दौरान नौबतपुर स्थित वन विभाग के चेक पोस्ट पर व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने अवैध खनन व जंगलों में अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिया कि प्राकृतिक संपदा का अवैध खनन व दोहन करने वाले कतिपय लोगों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। अवैध खनन में लिप्त लोगों की सूची तैयार करें और उसे पुलिस अधीक्षक को सुपुर्द करें, ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

अवैध खनन से शासन-प्रशासन को राजस्व हानि हो रही है।
 साथ ही प्रकृति को भी नुकसान पहुंच रहा है, जो काफी गंभीर विषय है। सैयदराजा स्थित वन विभाग के राजस्व संग्रहण केन्द्र पर हो रही अवैध वसूली पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और इस पर पूरी तरह से लगाने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी जगदीश सिंह, डीएफओ मनोज सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें