फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: पुलिस ने ट्रेलर से बरामद की 949 पेटी शराब, कीमत डेढ़ करोड़ रुपये

Thu, 03 Feb 2022 01:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
बरामद हुई अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के सैयदराजा थाने की पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने सूचना पर बुधवार को पुलिस ने बरठी कमरौर गांव के पास एनएच-दो से एक ट्रेलर से शराब से भरी 949 पेटी बरामद की। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा।

विज्ञापन


पुलिस ने बरामद शराब की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई है। पुलिस के अनुसार शराब की इतनी बड़ी खेप अवैध रूप से बिहार में हरियाणा से आपूर्ति के लिए जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

एएसपी चिरंजीव मुखर्जी ने बताया कि बुधवार को सैयदराजा थाने को सूचना मिली की काफी बड़ी मात्रा में शराब की खेप बिहार में बिक्री के लिए जाने वाली है। इसके बाद सैयदराजा थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, स्वाट प्रभारी राजीव सिंह व सर्विलांस टीम प्रभारी एसआई शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर बरठी कमरौर गांव के पास एनएच दो पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

इस बीच पुलिस को एक ट्रैलर आता दिखा। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रेलर को रोक लिया। इस दौरान उसमें सवार शराब तस्करी के आरोपी भाग रहे दो लोगों को टीम ने धर दबोचा। पुलिस ने ट्रेलर पर रखी 949 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। पुलिस शराब तस्करी के आरोपियों समेत ट्रेलर को मय शराब थाने ले आई।
विज्ञापन

एएसपी चिरंजीव मुखर्जी के अनुसार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार निवासी विकास नगर, थाना पानीपत, जिला पानीपत हरियाणा व देशराज मौर्या निवासी सनसारी थाना कोतवाली जिला लखीमपुरी के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें