फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने दिखाया प्रतियोगिता में दमखम

Sun, 11 Jan 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पालीटेक्निक चंदौली में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी।
विज्ञापन


साथियों की हौसला आफजाई और शोर-शराबे के बीच छात्रों ने अपना दमखम दिखाया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. इंद्रमोहन दीक्षित ने सफल प्रतिभागियों में मेडल प्रदान किया।

इस अवसर पर श्री दीक्षित ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, जो अध्ययन के लिए बहुत जरूरी है। खेल में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन


इससे पढ़ाई में उनका मन लगा रहता है। आज चक्का फेंक के फाइनल में परहित उपाध्याय प्रथम, मानेंद्र सिंह यादव द्वितीय, बबलू यादव तृतीय, बालिका वर्ग में पूजा सिंह प्रथम, मधु मौर्या द्वितीय और संजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद में राहुल प्रथम, विनोद गिरी द्वितीय, बबलू भारती तृतीय और बालिका वर्ग में पूजा प्रथम, पूजा सिंह द्वितीय व साधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निःशक्तजन वर्ग के म्यूजिकल चेयर में कुलदीप कुमार विजेता और राकेश राम उप विजेता रहे। 50 मीटर दौड़ में राम बालक प्रथम, रवि कुमार द्वितीय, कुलदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जबकि जेबलिंग थ्रो में निःशक्त राम बालक प्रथम, रविकुमार द्वितीय और गोविंद भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में नरेंद्र कुमार प्रथम, राहुल द्वितीय, राहुल यादव तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं, ऊंची कूद में विनोद गिरी प्रथम, अलीहसन द्वितीय और दिनेश कुमार मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि वालीबाल में द्वितीय वर्ष के छात्रों ने जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा का खुलकर परिचय दिया। सभी खिलाड़ियों ने अपने कोचों की देखरेख में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें