फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आईजी ने सदर कोतवाली का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आईजी मोहित गुप्ता बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान एसपी आदित्य लांग्हे के साथ उन्होंने सदर कोतवाली का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन में अधिकारियों से वात की और कानून व्यवस्था को बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को अपने दायित्व ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया। आगाह किया कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


आईजी ने सबसे पहले सदर कोतवाली के कार्यालय, भोजनालय, बैरक, शौचालय, हवालात, मालखाना व थाना परिसर में सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय में अभिलेखों, जनसुनवाई व महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर में दर्ज शिकायतों का भी अवलोकन किया। थाना परिसर में खड़े वाहनों से संबंधित मामलों का नियमानुसार निपटारा सुनिश्चित कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया। पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर रिस्पांस टाइम कम करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पुलिस कर्मियों संग बैठक कर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान के लिए लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें