फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हादसे में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। चहनिया कस्बा के पास बुधवार को देर रात बोलेरो और स्काॅर्पियो की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चहनिया पीएचसी भेजा गया। जहां हादसे में घायल विजय शंकर की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोदोचक गांव के रहने वाले मुरारी प्रसाद (42), विजय शंकर (35), अनिल कुमार (31), खुशी (16) बुधवार को बोलेरो से बबुरी जा रहे थे। सकलडीहा की तरफ से स्काॅर्पियो सवार अनिल कुमार भी घर लौट रहे थे। रास्ते में चहनिया कस्बा के पास स्काॅर्पियो-बोलेरो की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में स्काॅर्पियों सवार तो बच गए, लेकिन बोलेरो में सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें