फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगरों में जाना है तो जनवरी में ही मिलेगा रिजर्वेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। औद्योगिक शहरों में जाने और वापस आने के लिए तुरंत रिजर्वेेशन नहीं मिल रह है। महत्वपूर्ण ट्रेनों में मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, कोलकाता, जम्मू सहित अन्य शहरों में जाने के लिए 15 जनवरी के पहले सीट खाली नहीं है। यही हाल इन शहरों से वापसी की ट्रेनों का भी है।
विज्ञापन

कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन रोका गया। इसके बाद सीमित संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। दुर्गापुजा, दीपावली , छठ जैसे त्योहारी सीजन में महानगरों से वापस आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेेनें चलाई गईं। इससे कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया। शादी विवाह के बाद लोग काम पर लौटना चाहते हैं लेकिन अधिकतर ट्रेनों में सीटें फूल हैं। मुंबई जाने के लिए पटना लोकमान्य तिलक, मुंबई मेल, गुवाहाटी मुंबई एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में नौ जनवरी के बाद ही रिजर्वेशन उपलब्ध है। इसी तरह उधर से वापसी के लिए भी 15 जनवरी के बाद ही रिजर्वेेशन मिल रहा है। इसी तरह चेन्नई जाने के लिए गया एग्मोर एक्सप्रेस और दानापुर यशवंतपुर (संघमित्रा) एक्सप्रेस ट्रेन में जनवरी के पहले स्लीपर, एसी कोच में सीट उपलब्ध नहीं है। बिना रिजर्वेेशन के कोच में प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को और मुश्किल हो रही है। इस संबंध में मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुहम्मद इकबाल ने बताया कि कम ट्रेनों की वजह से कुछ दिक्कत हो रही है। हालांकि यात्रियों की लगातार समीक्षा होती है। इसके आधार पर लगातार नए ट्रेन भी चलाए जा रहे हैं।
पीडीडीयू नगर। अभी भी मंडल में सभी पैसेंजर ट्रेनों को नहीं चलाया जा रहा है। इससे भी दिक्कत हो रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय गया, पं. दीनदयाल उपाध्याय पटना, पं. दीनदयाल उपाध्याय इलाहाबाद सहित नजदीकी दूरी के लिए पैसेंजर ट्रेनों के न चलने से रिजर्वेेशन कराना पड़ रहा है। ऐसे में लंबी दूरी के लिए रिजर्वेेशन मिलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें