पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में और रेलवे स्टेशनों पर साफ सफाई को लेकर रेलवे सख्त है। ऐसे में स्टेशनों पर गंदगी फैलने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे के चिह्नित 52 स्टेशनों पर एक वर्ष में गंदगी फैलाते हुए 3821 यात्री पकड़ेे गए। इनसे 7.84 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के 52 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सीसीटीवी से सफाई की गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल 2025 से जनवरी, 2026 तक 3821 यात्रियों को ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया। उनसे जुर्माने के रूप में 07 लाख 84 हजार रुपये वसूले गए। पूर्व मध्य रेल से खुलने वाली प्रमुख 85 ट्रेनों ओबीएचएस की सुविधा प्रदान की गई है। क्लीन ट्रेन स्टेशन योजना के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन, बरौनी तथा बरकाकाना स्टेशनों से गुज़रने वाली क्रमशः 79, 34 तथा 12 ट्रेनों में सफाई की जा रही है।