फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुरक्षित और सशक्त महिला तो मजबूत होगा समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बृहस्पतिवार को सभी थानों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य महिला उत्पीड़न की घटनाओं की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया गया कि चंदौली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्यु के बाद संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन और सखी निवास जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें