फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सावन के पहले दिन जागेश्वरनाथ धाम में उमड़ी आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। सावन मास के पहले दिन बृहस्पतिवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हेतिमपुर स्थित बाबा जागेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महर्षि याज्ञवल्क्य की तपोभूमि पर स्थित स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भोर से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जल, बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सावन शुरू होते ही क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया है। घरों और मंदिरों में श्रावणी गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। वहीं बाजारों में भी सावन पर्व को लेकर रौनक बढ़ गई है। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु बाबा जागेश्वरनाथ धाम पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं।
मान्यता है कि महर्षि याज्ञवल्क्य की तपोभूमि में स्थित बाबा जागेश्वरनाथ धाम प्राचीन आस्था का केंद्र है। सावन मास में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। शिवालय के महंत अनूप गिरी ने बताया कि सावन शुरू होते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। पूरे सावन माह में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें