नौगढ़ में आयोजित शपथ ग्रहण समाराेह में शामिल अधिवक्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक
नौगढ़। तहसील सभागार में शनिवार को नौगढ़ बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि सभी सदस्य मिलकर काम करेंगे तो संगठन मजबूत होगा। अधिवक्ताओं के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी स्नातक आशुतोष सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी विकास मित्तल रहे। अध्यक्ष रामचंद्र यादव, महामंत्री अंगद और उपाध्यक्ष बिमलेश यादव ने शपथ ग्रहण की। अध्यक्ष रामचंद्र ने कहा कि एकजुटता, पारदर्शिता और मजबूती के साथ बार को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा न्यायालय परिसर में बेहतर वातावरण बनाने का संकल्प दोहराया।
उन्होंने कहा कि संगठन तभी सशक्त होगा जब सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम का संचालन केएन मौर्या ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह, तहसीलदार अनुराग सिंह, रामजियावन, एडवोकेट विजय बहादुर, जिलाजीत यादव, ग्राम प्रधान यशवंत सिंह, शेरू यादव, सत्यनारायण यादव सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।