फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर थानेदार होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सकलडीहा सीओ कार्यालय में सर्किल के सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुकदमों के निस्तारण सहित कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद गांवों में कोरोना महामारी के दौरान बढ़ रहे आपसी विवाद को लेकर पुलिस महकमा गंभीर है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सीओ कार्यालय पर सकलडीहा, धीना,धानापुर, बलुआ और कंदवा थाना प्रभारी सहित संबंधित चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। सभी थाना प्रभारियों को हर गांव के नवनिर्वाचित प्रधानों का मोबाइल नंबर के साथ हर गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। इसके साथ लंबित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने के साथ अपराध और अपराधियों पर सख्ती करने का निर्देश दिया। चेताया किसी भी बाजार में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने पर संबंधित थानेदार जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर सीओ शेषमणी पाठक, कोतवाल अवनीश राय, बलुआ एसओ उदय प्रताप सिंह, धीना एसओ अतुल प्रजापति, धानापुर एसओ विनोद मिश्रा, कंदवा एसओ राजेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें