फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार है तो घर में हो जाए आइसोलेट, केवल गम्भीर स्थिति में जाएं अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण व वायरल का पूरे जिले में प्रकोप है। इसका संक्रमण एक दूसरे में तेजी से फैलता है यह बीमारी इतनी भी घातक नहीं है कि हर मरीज को अस्पताल में भर्ती होना पड़े। सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. बीके प्रसाद का कहना है कि केवल 25 से 30 फ़ीसदी कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है। 70 फ़ीसदी लोग घर में परिवार से अलग रह कर डॉक्टरों की सलाह उपचार से स्वस्थ हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती होना चाहिए।
विज्ञापन

सवाल-कोरोना से बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
जवाब-अधिकतर छुई जाने वाली सतह व उपकरण का इस्तेमाल करने से बचें मोबाइल और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं को सैनिटाइज करते रहे। रोगी खुद के बर्तन, तोलिया, चादर को अलग रखें। दिन में दो बार बुखार या पल्स की जांच करते रहें।
सवाल-कोरोना से संक्रमित लोगों को क्या खाना चाहिए?
जवाब-पर्याप्त मात्रा में जूस या तरल पदार्थ लें अन्य रोग हो तो इनका भी इलाज जारी रखें। खाने में ताजे फल व प्रोटीन युक्त आहार अधिक मात्रा में लें कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में लें।
विज्ञापन

सवाल-कोरोना संक्रमित को कौन से प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ खिलाना चाहिए?
जवाब-कोरोना संक्रमित को घर में बना खाना दे। गेहूं की रोटी, दलिया चावल के अलावा प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ खिलाएं। खट्टे फल अधिक मात्रा में देने चाहिए। अन्य फ़ल भी खिलाते रहे। पानी अधिक मात्रा में पीये। कम फैटी दूध, दही भी खिलाते रहे मांसाहारी लोग चिकन, मछली, अंडा का सेवन करें सब्जी अच्छी तरह धूल कर बनाएं।
सवाल-कोरोना संक्रमित व्यक्ति को क्या नहीं खिलाना चाहिए?
जवाब- आइसोलेशन के दौरान शराब या अन्य नशीले पदार्थ का प्रयोग ना करें। डॉक्टर की ओर से दी जाने वाली सलाह का पालन करें। संक्रमित को होम आइसोलेशन में मैदा, तला हुआ खाना, जंक फूड जैसे चिप्स ब्रेकरी के उत्पाद पैकेट जूस व कोल्ड ड्रिंक न दें। नारियल, मक्खन और पाम आयल न खिलाए। नॉनवेज सप्ताह में दो से तीन बार ही दें।
सवाल-असोलेशन के दौरान कोविड मरीजों को नियमित रूप से क्या करना चाहिए?
जवाब-अपने मोबाइल पर आरोग्य एप डाउनलोड कर लें। इस पर आने वाली सूचनाओं का पालन करते रहे। घर पर अतिथि को ना बुलाए शादी, बारात या अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग ना लें। कोविड रोगी के लिए जरूरी है वह तन के साथ मन को भी स्वस्थ रखें। टीवी मोबाइल देखें पसंद की किताबें पढ़ें।
सवाल-होम आइसोलेशन के दौरान कोविड से संक्रमित मरीजों के लिए क्या व्यवस्था होनी चाहिए?
जवाब-घर में कोविड संक्रमित व्यक्ति के लिए अलग कमरा व शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। संक्रमित की देखरेख करने के लिए एक अन्य व्यक्ति होना आवश्यक है। संक्रमित व्यक्ति में अन्य गंभीर बीमारी नहीं होनी चाहिए। तभी होम आइसोलेशन में रह सकते हैं।
यहां बताएं अपनी समस्या...
अगर आपके मन में भी कोरोना संक्रमण या इससे जुड़े कोई सवाल या सुझाव हो तो आप व्हाट्सएप नंबर 6390001008 पर नाम, पता, उम्र के साथ सवाल लिखकर दे सकते हैं। हम डॉक्टर से बात कर उसे प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें