फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से टूटा बिजली का पोल, आपूर्ति हुई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के सेमरा गांव के समीप बुधवार की पूर्वाह्न 11 बजे के लगभग अनियंत्रित ट्रक ने रामनगर-पड़ाव रोड के किनारे लगे 440 बोल्ट के खंभे में जारेदार टक्कर मार दी। ट्रक के धक्के से विद्युत पोल टूटकर गिर गया और बिजली की आपूर्ति लगभग तीन घंटे बाधित रही। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पोल को सीधा व टूटे तारों को जोड़कर आपूर्ति बहाल की। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जाता है कि सेमरा गांव के समीप रामनगर-पड़ाव रोड के किनारे लगे विद्युत पोल में रामनगर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे पोल टूटकर ट्रक पर गिर पड़ा। पोल के गिरते ही बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। इससे उमसभरी गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत करने के साथ टूटे तारों को जोड़कर आपूर्ति बहाल की। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें