फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम हुआ सुहाना तो राजदरी-देवदरी में उमड़ी सैलानियों की भीड़

विज्ञापन
चकिया के राजदरी जलप्रपात को देखने जुटे लोग। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्र में देर से हुई बरसात से मौसम सुहाना हो गया है। जिससे पर्यटन केंद्रों पर सोमवार को सैलानियों की भीड़ उमड़ी रही। सैलानियों की भीड़ उमड़ने से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नदारद रहे। जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही।
विज्ञापन

बारिश के बाद मौसम सुहाना होने से पर्वतीय क्षेत्र के पर्यटन केंद्र और लतीफशाह मूसाखाड बांध राजदरी देवदरी जलप्रपात, औरवाटाड जलप्रपात सहित वन क्षेत्र में स्थित दर्जनों प्राकृतिक झरनों के आसपास सैलानियों का सैलाब रविवार को उमड़ा रहा। पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण सुरक्षा के प्रबंध भी तार-तार दिखाई दिए। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त न होने से पर्यटन के मौसम में सैलानियों के सुरक्षा का खतरा दिखाई दिया। पर्यटन केंद्रों लतीफशाह राजदरी देवदरी में सिर्फ चेतावनी बोर्ड लगाकर ही पुलिस और वन विभाग ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें