फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अगर पंप बंद किया तो कठोर कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन सभागार में तेल कंपनियों के अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षकों और पेट्रोल पंप डीलरों के साथ हुई हाई-लेवल मीटिंग में डीएम ने कहा कि यदि स्टॉक होने के बावजूद किसी ने पंप बंद किया, तो उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए निर्देश दिया कि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए ईंधन की उपलब्धता हर हाल में अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षक सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इंडियन ऑयल और अन्य कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने स्टाफ और डेली सप्लाई की सटीक जानकारी प्रशासन को दें। स्वयं ईंधन की बिक्री और स्टॉक डेटा की समीक्षा करेंगे। यदि पर्याप्त स्टॉक होने के बाद भी कोई पंप संचालक कृत्रिम कमी दिखाकर बिक्री रोकता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। पंपों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लाउडस्पीकर) के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए कि ईंधन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को सुगमता से पेट्रोल-डीजल मिले। पंप संचालक प्रशासन और पुलिस को अपना सहयोगी समझें। किसी भी अराजकता की स्थिति में तत्काल सूचित करें, हम टीम भावना के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें