पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में बोलते प्रदेश अध्यक्ष पू
एनपीएस से ओपीएस में आए शिक्षकों एवं कर्मचारियों की कटौती की धनराशि यदि शीघ्र उनके जीपीएफ खातों में नहीं डाली गई तो जिले के शिक्षक डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। उक्त बातें शनिवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज के शिक्षक कक्ष में आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षक एमएलसी चेतनारायण सिंह ने कहीं।
उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक मामला नहीं, बल्कि शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ा प्रश्न है। लंबे समय से लंबित भुगतान से शिक्षकों में आक्रोश है और यदि प्रशासन ने समय रहते समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कहा कि सरकार द्वारा एनपीएस से ओपीएस में लाने का निर्णय स्वागत योग्य था, लेकिन उसका लाभ समय पर न मिलना व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। इस अवसर पर संतसेवक सिंह, रामानंद यादव, वीरेंद्र तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, राजमणि वर्मा, मेराज अहमद, अतीक अहमद, अनिल यादव, लालजी प्रजापति आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता त्रिभुवन नारायण सिंह व संचालन विनोद प्रजापति ने किया।