फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्कूली वाहनों में क्षमता से ज्यादा बच्चों मिले तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने स्कूली वाहनों के सुरक्षित परिवहन पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। डीएम ने स्कूली वाहनों में क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठाने पर कार्रवाई करने और दो माह में प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं जा सकता है। इस दौरान उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न स्कलों के प्रबंधकों से उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में रोड सेफ्टी कमेटी के गठन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया।
कहा कि स्कूल वाहनों के चालकों का चरित्र व ड्राईविंग लाईसेंस को सत्यापित कराने का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लें। साथ ही स्कूली वाहन चालकों सुरक्षित गति सीमा में विद्यालय वाहन संचालित के लिए निर्देशित करें। कहा कि जिन स्कूली वाहनों के परमिट समाप्त हैं अथवा बिना परमिट के संचालित हो रही है उनपर प्रभावी कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों का सड़क सुरक्षा के संबंध में एआई बेस्ड ट्रेनिंग देने के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने अनफिट वाहनों पर कार्रवाई करने और विद्यालयों की मान्यता रद्द करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम, बीएसए सचिन कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह और विद्यालयों के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें