फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ''मैं 10 दिनों से सिलिंडर के लिए जूझ रहा हूं, दावा करने वाले जनप्रतिनिधि दिलाएं''

विज्ञापन
अ​धिशासी अ​​धिवक्ता श​शिशंकर सिंह। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : जनता ढाबा पर कोयले की भट्टी पर भोजन बनाता कारीगर।
विज्ञापन
चंदौली। भाजपा नेता और शासकीय अधिवक्ता शशिशंकर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गैस संकट पर पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने लिखा कि वे पिछले 10 दिनों से गैस सिलिंडर की कमी से जूझ रहे हैं। कई प्रयासों के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पोस्ट पर आगे लिखा है कि यदि दावा करने वाले जनप्रतिनिधि वास्तव में जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो उन्हें आगे आकर गैस सिलिंडर दिलाने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सिविल एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री और शासकीय अधिवक्ता शशि शंकर सिंह एडवोकेट ने भी लिखा ''जन प्रतिनिधियों सहित कई लोग जनपद में गैस सिलेंडर के कमी को लेकर बहुत बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं मैं लगभग 10 दिन से गैस सिलिंडर की कमी से जूझ रहा हूं अतः उन लोगों से आग्रह है कि मुझे गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने में सहयोग करें।'' भाजपा नेता द्वारा सोशल मीडिया पर किस तरीके का पोस्ट आते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। ऐसे में यह चर्चाएं रही की जब ऐसे व्यक्ति को सिलिंडर के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ रहा है तो आम पब्लिक का क्या हाल होता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें