मोहनिया। भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरैया गंव में रविवार की रात एक युवक ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान उसने बड़े बेटे का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया लेकिन वह बच गया। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। सोमवार की सूचना पर पहुंची महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगी जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरैयां गांव निवासी छठु का उसकी पत्नी लखमनी देवी से रविवार की देर रात विवाद हो गया। घटना के बाद उसने धारदार कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर कई बार प्रहार कर दिए। इसके बाद उसने अपने बड़े पुत्र नीरज (10) की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। लेकिन नीरज ने किसी प्रकार वहां से भागकर अपनी जान बचाई। जबकि दो पुत्र विक्रम कुमार (04), कल्लू कुमार डेढ़ वर्ष घर में सो रहे थे। इसके बाद उसने घटना की जानकारी भगवानपुर थाने जाकर पुलिस को दी। सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पड़ी लखमनी देवी को उपचार के लिए अस्पताल ले जानी लगी कि तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया।