फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आग से झुलसी पत्नी को छोड़ पति भागा, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के फेसूड़ा गांव में शुक्रवार की शाम विकास की पत्नी सोनाली (24) गंभीर रूप से आग से झुलस गई। मौके पर जुटे लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम विवाहिता की मौत हो गई। आरोप है कि जलती हुई पत्नी को छोड़ कर पति भाग गया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना के रसूलपुर गांव निवासी रामसुंदर प्रजापति ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी सोनाली की शादी फरवरी में फेसुड़ा गांव निवासी विकास के साथ हुई थी। विकास सैयदराजा बाजार में एक मिठाई की दुकान में काम करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें