फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी पति को बुधवार को बथावर गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ससुराल पक्ष की ओर से पति, सास और श्वसुर के खिलाफ 12 जून को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव निवासी शिवमूरत पासवान की पुत्री मीरा की शादी 28 मई 2020 को बथावर गांव निवासी विक्की पासवान से हुई थी। विवाहिता मीरा के घर वालों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक चला पर उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी करने के लिए वे मीरा को प्रताडि़त भी करते थे। आरोप लगाया कि पिछले 12 मई को विवाहिता के पति, सास और श्वसुर ने दहेज के लिए उसे जमकर मारपीट दिया। पूछने पर परिवार के लोगों ने दहेज न देने पर विवाहिता को नहीं रखने की धमकी दी। इसके बाद बाइक व रुपये न दिए जाने पर 12 जून को सभी ने मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी। मायके के पक्ष की ओर से कोतवाली पुलिस ने पति सास और श्वसुर के खिलाफ कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार की सुबह पुलिस ने बथावर गांव के समीप से पति को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपी पति विक्की पासवान को जेल भेज दिया गया। वहीं मृतका के सास व श्वसुर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें