फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: युवतियों को बिहार ले जाकर बेचने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवतियों को बहकाकरबिहार ले जाने और बेचने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। अहरौला पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में दबिश देकर गिरोह में शामिल पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी युवक युवतियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाता था और उसकी पत्नी उन्हें अपने परिचितों के माध्यम से बेचने में मदद करती थी। पूछताछ में बिहार के पूर्णिया के आसपास युवतियों को बेचे जाने की बात भी सामने आई है।
थाना प्रभारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि 18 मार्च 2026 को अहरौला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

युवती की तलाश में उपनिरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी ने सर्विलांस सेल की मदद से बिहार के पूर्वी चंपारण में आरोपियों की लोकेशन प्राप्त की। पुलिस टीम ने पांच नवंबर को पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र स्थित चनकपुरी महावीर आई अस्पताल से आराेपी अभिषेक राज (22) और उसकी पत्नी सितारा खातून (21) निवासी ग्राम तलवा गढ़ही, पूर्वी चंपारण, बिहार को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभिषेक राज ने बताया कि वह युवतियों को बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाता था। इसके बाद अपनी पत्नी सितारा खातून के माध्यम से उन्हें परिचित गफ्फार मियां और उसकी पत्नी बिन्द्या के हाथों बेच देता था। इसके बदले उसे रुपये मिलते थे, जिससे वह परिवार का खर्च चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें