फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी तार बने खतरा ग्रामीणों का प्रदर्शन 

Tue, 31 May 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
क्षेत्र के महुजी गांव के लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के बगल में ही काफी नीचे तक लटक रहे हाईटेंशन तार को हटाने की मांग करते हुए सोमवार की सुबह में प्रदर्शन किया। विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही तारों को नहीं हटाया कराया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीचों बीच से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। विभागीय लापरवाही की वजह से पिछले चार वर्षों से यह काफी नीचे लटक रहा है। प्राथमिक विद्यालय के समीप से गुजरने की वजह से यहां हमेशा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। 
यहां तक कि दो वर्ष पहले शौच के लिए निकली इसी ग्राम सभा के मथुरा गांव निवासी महिला की तार से सटकर मौत हो चुकी है।   बावजूद इसके तारों को नहीं हटाया गया। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से तार को हटाने की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में  तेतरा, शांति, शारदा, कौशल्या, उर्मिला, सुशीला, विमला, राजी,  सहदेव यादव, अभय सिंह, मनीष सिंह, बाबूलाल, शिवाजी सिंह, नेहरू प्रसाद,  जयप्रकाश , अजय यादव, देवनाथ यादव, श्यामनारायन, हरहंगी     आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें