फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक के जरिए किया जागरूक

Mon, 30 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
सतर्कता दिवस पर नुक्कड़ नाटक करते आरपीएफ के जवान।
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्री  हाल में आरपीएफ के जवानों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को  यात्रा के दौरान जहर खुरानों से सावधान रहने का संदेश दिया। नाटक के माध्यम  से यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने, यात्रा के दौरान साफ सफाई का  ख्याल रखने, बेवजह चेनपुलिंग न करने, सम पार फाटक पार करते समय सावधानी  रखने की सलाह दी। रेलवे के हमसफर सप्ताह के तहत रविवार को सतर्कता दिवस  मनाया गया। इसके तहत नुक्कड़ नाटक के साथ ही स्टेशन पर विशेष जांच अभियान  भी चलाया गया।  
विज्ञापन

रेलवे में यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा का  कितना ख्याल रखा जा रहा है और नियमों का पालन किया जारहा है कि नहीं। इसकी  परख के लिए रेलवे हमसफर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को  सतर्कता दिवस मनाया गया। रविवार की सुबह दस बजे रेलवे स्टेशन के यात्री हाल  में डीआरएम किशोर कुमार की मौजूदगी में नुक्कड़ नाटक आयोजित हुआ। इसमें  धनंजय सिंह, गुड्डू सिंह, रासिदा बानो, साने अली आदि की टीम ने नाटक के  माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित यात्रा की सीख दी। यही नहीं आरपीएफ द्वारा  पूरे दिन स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सौ से अधिक बेटिक  यात्री पकड़े गए इनसे जुर्माना वसूला गया। यही नहीं रेलवे अधिकारियों की  टीम ने प्लेटफार्म पर विभिन्न स्टालों की जांच पड़ताल की वहीं ट्रेेेनों के  पैंट्रीकार की जांच की। बाद में डीआरएम किशोर कुमार ने स्टेशन पर घूमकर  साफ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने हर हाल में साफ सफाई रखने का निर्देश  दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें