फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के महुआकला गांव स्थित एक गरीब महिला की झोपड़ी में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई। इससे घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गए। अब गरीब परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर पाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजाराम यादव की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सुनीता अपने दो पुत्रों और एक पुत्री के साथ झोपड़ी में जीवन यापन करती है। बृहस्पतिवार की रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। सुनीता का पूरा परिवार रात का खाना खाकर सोने चला गया। रात में झोपड़ी के समीप लगी मडई में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे मड़ई के साथ झोपड़ी भी जलने लगी। आग देखकर परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। सूचना महुआ गांव स्थित पुलिस चौकी पर व लेखपाल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें