फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 04 Feb 2017 01:12 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र स्थित रविनगर कालोनी में बंद पड़े मकान को चोरों ने एक बार फिर से खंगाल डाला। घटना की जानकारी तब हुई जब भवन स्वामी शुक्रवार की शाम घर लौटा। दरवाजों की टूटी हुई कुंडी और कमरे में बिखरा हुआ सामान देखकर उसके होश फाख्ता हो गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी मामले की छानबीन में जुटे रहे। भवन स्वामी ने बताया उसकी भाभी के वापस आने के बाद ही चोरी गये सामानों के बारे में जानकारी हो पायेगी।
विज्ञापन

बिहार के दुर्गावती क्षेत्र निवासी दो भाई विद्यासागर सिंह और अजय सिंह ने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित रविनगर में एक मकान बनवा रखा है। दोनों भाईयों द्वारा बाहर कार्य किये जाने के कारण इस मकान में कभी-कभी आना जाना लगा रहता है बावजूद इसके मकान में घर गृहस्थी का पूरा सामान रखा हुआ है। अजय सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वह किसी कार्य से दुर्गावती गये हुए थे। सभी लोगों के बाहर रहने के कारण घर के सभी कमरों में ताला लगा दिया था।
बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे जब वह वापस लौटे तो देखा पहले कमरे के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। इसके बाद जब उन्होंने भीतर प्रवेश किया तो देखा की उनके बड़े भाई और भाभी के कमरे का भी दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। बाद में उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। बताया कि छठ पूजा के दौरान भी उनके घर को चोर निशाना बना चुके हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें