फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट गांवों को किया गया सील, पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
शहाबगंज के भूसीकृप पुरवा में बैरिकेडिंग के लिए गड्ढा खोदते ब्लाककर्मी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में पांच और कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में बेेचैनी है। कोरोना संक्रमितों वाले तीन गांवों क्रमश: भोखरी, भीषमपुर और भूसीकृत पुरवा को नया हॉट स्पॉट घोषित किया गया। इन गांवों को पूरी तरह सील कर दिया गया और बुधवार की सुबह इन गांवों में अधिकारियों की टीम पहुंची। गांवों में डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया गया है। जिले में अब तक 12 कोरोना संक्रमित हो गए हैं जबकि हॉट स्पाट की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। सभी प्रवासी हैं।
विज्ञापन

जिले में मैनुद्दीनपुर, बिसौरी, बेन, रामशाला, रघुनाथपुर, भीषमपुर, भोखरी और भूसीकृतपुरवा है। वहीं बरंगा, जसूरी और डेहरी कला गांव में भी संक्रमित पाए गए हैं लेकिन यहां के मरीज गांव में नहीं गए थे ऐसे में इन गांवों को प्रशासन ने हाई अलर्ट मोड में रखा है। जिले में अब तक 763 लोगों के सैंपल भेजे गए। इसमें 643 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 631 की जांच निगेटिव और 12 पाजिटिव पाए गए हैं। 120 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सुरौली गांव के मैनुद्दीनपुर मे 13 मई को पहला कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 19 को दूसरा कोरोना संक्रमित मिला है। इसके बाद भी एक बार फिर गांव को सैनिटाइज करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। ग्राम प्रधान रविकांत पटेल व ग्राम पंचायत अधिकारी कौशलेंद्र सिंह की टीम आवश्यक वस्तुओं की होम डिलिवरी करा रहे हैं,साफ सफाई में लगाए गये हैं। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भुसीकृतपुरवां ग्राम पंचायत के राजस्व गांव इटहिया में कोरोना मरीज मिलने से जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को एसपी हेमंत कुटियाल सहित अधिकारियों की टीम गांव में पहुंच कर पूरे गांव को सील करने का निर्देश दिया। गांव के लोगों को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया कि गांव में आवश्यक सामान की होम डिलिवरी होगी। तीन सफाईकर्मी भी खाद्य सामग्री लोगों के घर पहुंचाने के लिए लगाए गए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए घर के पांच सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। गांव में पहुंचने वालों में सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एसडीएम शिपू गिरी, सीओ नीरज सिंह, डीपीआरओ, बीडीओ धर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय रहे। गांव को सैनिटाइज करने और डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग भी शुरू कराया गया। चकिया संवाददाता के अनुसार विकास खंड के भीषमपुर गांव में दो लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासनिक अमले ने तेजी दिखाते हुए पूरे गांव को सील कर दिया। बुधवार को बुधवार को दो फायर बिग्रेड के वाहन से सफाई कर्मचारियों की मदद से गांव में सैनिटाइज कराया गया। वहीं एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सीपू गिरी,सीओ नीरज पटेल, बीडीओ सरिता सिंह प्रभारी, एडीओ पंचायत अशोक कुमार ,पूर्व प्रधान अरविंद गुप्ता ने गांव में पहुंच कर लोगों से घर में रहने का आह्वान किया। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार भोखरी गांव में कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद बुधवार को दोपहर में सीडीओ के साथ एएसपी प्रेमचंद, बरहनी बीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। पूरे गांव को सैनिटाइजेशन करने के साथ डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की गई। इसके अलावा अधिकारियों की टीम ने घर पहुंच कर लोगों से बाहर न निकलने को कहा। इसके साथ ही लोगों के दरवाजे पर आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए दुकानों के मोबाइल नंबर लिखे गए। बताया गया कि अब होम डिलिवरी होगी। गांव में आने वाले दो रास्तों को बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिया गया।

शहाबगंज के हाटस्पाट गांव भूसीकृत पुरवा का निरीक्षण करते एसपी हेमंत कुटियाल।- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें