फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी अस्पताल के कर्मियों ने दर्ज कराया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल रेलवे अस्पताल में चिकित्सक के विरोध में नर्सों और मेडिकल स्टाफ का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। चिकित्साकर्मियों ने नारेबाजी करते की और बाद में मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर चिकित्सक को बर्खास्त करने की मांग की। दूसरी तरफ ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने मुख्य चिकित्सा निदेशक पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर को पत्र लिखकर चिकित्सक को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि मंडल स्तरीय अधिकारी की पत्नी लोको मंडलीय अस्पताल में संविदा पर नियुक्त चिकित्सक ड्यूूटी के प्रति लापरवाही करती हैं। पिछले दिनों इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान उपस्थित न रहने की वजह से इलाज के अभाव में एक रेल कर्मी की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने चिकित्साकर्मियों से दुर्व्यवहार किया। शिकायतपत्र में कहा गया है कि चिकित्सक की लापरवाही से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके अब तक चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। रेल कर्मचारियों में रेल प्रशासन की ओर से डॉक्टर के विरूद्ध कार्यवाई न करने के कारण आक्रोश बढ़ता जा रहा है । नर्सों का आंदोलन डॉ. समीरा के बर्खास्त करने तक जारी रहेगा। शाखा नं 3 के सचिव एसपी सिन्हा ने बताया कि जब रेल प्रशासन कोई कठोर कार्रवाई नहीं करता है विरोध जारी रहेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें