फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडे प्रदेश में चला रहे सरकार : सुशील 

Wed, 13 Jul 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
धरना देते भाजपा जन
विज्ञापन
 भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुगलसराय और चकिया कोतवाली तथा धीना थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। इस  दौरान भाजपा के निशाने पर प्रदेश सरकार रही। िवधायक सुशील सिंह ने कहा िक प्रदेश सरकार गुंडे और मािफया चला रहे हैं। 
विज्ञापन

   प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन  एसडीएम को सौंपा जिसमें भ्रष्ट कार्यों में लिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की गई थी।
मुगलसराय कोतवाली में धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सकलडीहा विधायक सुशील सिंह और भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि  चार साल के सपा सरकार में चौतरफा आराजकता का मौहाल हो गया है। मुगलसराय मेेेें बैंक लूट के 30 लाख रुपये समेत करीब एक दर्जन हत्या और छिनैती जैसी घटनाओं का पता पुलिस आज तक नहीं कर सकी। सत्ता पक्ष  के नेता, मंत्री व विधायक स्थानांतरण पोस्टिंग के नाम पर लूट खसोट मचाए हुए  हैं। अंत में ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र राज्यपाल के नाम से एसडीएम सत्येंद्र सिंह  को सौपने के साथ ही कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार शशिशंकर सिंह, आलोक सिंह, अनिल सिंह, डा. विश्वनाथ चौहान, आलोक वरुण समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

चकिया संवाददाता के अनुसार प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान  पर मंगलवार को चकिया कोतवाली का घेराव करते हुए पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने कहा कि आज न्याय की गुहार लगाने वाले थाने पर   पहुंचने से डरते हैं। क्षेत्र में चोरी, छिनौती, लूट की घटनाओं का   पर्दाफाश करने में पुलिस पूरी तरह नाकाम है। राज्यपाल को आठ सूत्रीय मांग   पत्र चौकी प्रभारी मिथिलेश तिवारी को देकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया। धरना  प्रदर्शन में पूर्व विधायक शिवपूजन राम, डा. रामअधार जोसेफ, काशीनाथ सिंह, परमेश्वर चौरसिया, लक्ष्मण प्रसाद जायसवाल, राममूरत कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त  किया। धीना  संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने सकलडीहा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में सुबह दस बजे थाने पहुंचकर सपा  सरकार पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों को सुधरने की  चेतावनी दी। राज्यपाल को संबांधित सात सूत्रीय मांग पत्र प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल मिश्रा को सौंपा। 
इस दौरान रामजी तिवारी, संजय पांडेय, मोहन राय, जयप्रकाश उपाध्याय, दिनेश तिवारी, श्रवण सिंह, गिरीश सिंह समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता     मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें