नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित बाल यीशु चर्च में तीन दिवसीय समारोह यहां
आरंभ हुआ। समारोह के पहले दिन गुरुवार चर्च में करिश्माई चंगाई प्रार्थना
हुई।
चर्च के डायरेक्टर फादर बिपिन सीजे ने चंगाई प्रार्थना की।
उधर चर्च से 29 को निकलने वाले वार्षिक जुलूस के लिए रेलवे ने कालोनी में
लगाए गए बैरीकेडिंग को तोड़ दिया है। गुरुवार को जेसीबी से रोजा कालोनी
सहित कालोनी में विभिन्न स्थानों पर लगे अवरोध को हटाया गया। इससे
कालोनीवासियों में भी खुशी का माहौल है।
मुगलसराय के बड़े परिक्षेत्र
में रेलवे की कालोनियां बसी हैं। कालोनियों की बनावट कुछ इस तरह की है कि
निजी और रेलवे क्षेत्र के अंतर का पता ही नहीं चलता है। यूरोपियन कालोनी
रेलवे की पाश कालोनी कही जाती है। इसमें ही मंडल रेल प्रबंधक, एडीआरएम,
सीनियर डीसीएम सहित अन्य अधिकारी रहते हैं।
इसी कालोनी में मुगलसराय का
सबसे बड़ा और पूरे भारत में नामी बाल यीशु का चर्च है। पिछले दिनों बढ़ रही
चेन स्नेचिंग की घटनाओं को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक विद्या भूषण के
निर्देश पर जीटी रोड से रोजा कालोनी होते हुए यूरोपियन कालोनी जाने वाले
रास्ते पर बैरीकेडिंग कर दी गई।
कालोनीवासियों ने उस दौरान इसका खूब विरोध
किया था। यहां तक कि महिलाओं ने डीआरएम का घेराव भी किया था। लेकिन
बैरीकेटिंग नहीं हटी। इधर बाल यीशु तीर्थ पर तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत
गुरुवार से हुई।
यहां 29 नवंबर को दोपहर में शांति जुलूस निकाला जाएगा।
इसमें मसीही समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे। जुलूस रेलवे कालोनी होते हुए पूरे
नगर में भ्रमण के बाद चर्च पर पहुंच कर समाप्त होगा।
चर्च में इसकी तैयारी
चल रही है। वहीं 29 को निकलने वाले जुलूस के मद्देनजर डीआरएम से मिलकर
बैरेकेडिंग हटाने की गुजारिश की थी। इसी के तहत गुरुवार को रेल प्रशासन ने
बैरेकेटिंग हटवाई। इसको लेकर नगर में चर्चा होती रही।