होम प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी वीआईपी सुविधाएं
होम प्लेटफॉर्म बनने के बाद यहां यात्रियों को वीआईपी सुविधाएं मिलेंगी। इसी प्लेटफॉर्म से राजधानी, दुरंतो, हमसफर सहित अन्य ट्रेनें संचालित होंगी। वेटिंग रूम और स्टॉलों की संख्या भी बढ़ जाएगी।
बदल जाएंगे प्लेटफॉर्मों के नंबर
इस समय पीडीडीयू जंक्शन पर आठ प्लेटफॉर्म हैं। फुटओवर ब्रिज के सहारे एक और 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर यात्री पहुंचते हैं। होम प्लेटफॉर्म बनने के बाद प्लेटफॉर्मों के नंबर बदल जाएंगे। टिकट काउंटर के बाद एक नंबर प्लेटफॉर्म शुरू होगा।
ओरिजिन स्टेशन बन जाएगा जंक्शन
होम प्लेटफॉर्म बनने के बाद पीडीडीयू जंक्शन पासिंग स्टेशन से ओरिजिन स्टेशन बन जाएगा। इससे यहां से नई ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। वहीं, प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ने से और ज्यादा ट्रेनों का ठहराव हो सकेगा।
एक नजर में पीडीडीयू जंक्शन
- ईस्ट इंडिया कंपनी ने वर्ष 1862 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया था
- 5 अगस्त 2018 को स्टेशन का नाम बदल कर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया
- पीडीडीयू जंक्शन से रोज गुजरती हैं 220 ट्रेनें,
- आते-जाते हैं 30 हजार यात्री
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर होम प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। इसके बनने से दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को राहत मिलेगी। लंबी दूरी की नई ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी।
-राजीव रंजन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पीडीडीयू मंडल