फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी सामान का होगा होम डिलेवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन घोषित करते ही लोगों के मन में जरूरी सामानों की खरीदारी की दुविधा खड़ी हो गई है। इसे दूर करने के लिए पालिका की ओर से होम डिलेवरी की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत नगर के किराना, दवा व फल एवं सब्जी व्यवसायियों के नाम और नंबर की एक सूची तैयार की गई है। जिसपर फोन करके नगरवासी जरूरत के सामानों को उचित मूल्य देकर प्राप्त कर सकेंगे। होम डिलेवरी व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे इसके लिए नगर पालिका कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

किराना, फल-सब्जी समेत दवा लेने वालों की दुकानों पर काफी भीड़ हो जा रही है। ऐसे में संक्रामक रोग के फैलने की आशंक काफी बढ़ गई है। जरूरत के सामानों के लिए भी लोग घरों से कम निकले के लिए नगर पालिका पीडीडीयू नगर की ओर से तैयारी कर ली गई है। इसके तहत नगर पालिका सभी जरूरी सामानों की होम डिलेवरी कराएगी। इसके तहत पीडीडीयू नगर में फल-सब्जी के लिए 27, दवा के लिए 19 व किराना के लिए 24 लोगों को सूचीबद्ध किया गया है। जो कि नगर के विभिन्न वार्डों में घरों में जाकर डिलेवरी करेंगे। वहीं चकिया क्षेत्र में किराना के लिए पांच, सब्जी के लिए पांच, फल के लिए पांच और दवाओं के लिए 20 दुकानदारों को सूचीबद्ध किया गया है। इस संबंध में ईओ क़ृष्णचंद्र ने कहा कि नगरवासी मोबाइल नंबरों पर फोन करके घरों में सामना मंगवा सकते है। इसके लिए सिर्फ मंगवाये गए सामान का उचित मूल्य अदा करना होगा। वहीं इन सबकी निगरानी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें