फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। महामारी बन चुके कोरोना वायरस की प्राथमिक जांच पड़ताल के लिए जनपद के स्वास्थ्य विभाग के पास पुख्ता इंतजाम नहीं है। इससे लोगों को हो रही है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है, लेकिन जांच के नाम पर नाममात्र ही पड़ताल कर घर भेज दिया जा रहा है। इसके वाबजूद भी पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में गैरजनपदों, गैर प्रदेशों व विदेश से आए लोगों की भीड़ मंगलवार को लगी रही। चिकित्सकों की टीम ने बाहर से आए 390 लोगों की जांच की, लेकिन एक भी मरीज कोरोना का संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल परिसर में आईसोलेशन वार्ड की स्थापना के साथ ही दूसरे प्रांत से आए लोगों की जांच कराने की व्यवस्था की गई है। जांच के लिए जिला अस्पताल परिसर में लोगों की लंबी लाइन लग गई। इसमें जहां चिकित्सकों की टीम ने लगभग 390 लोगों की जांच की गई। अगर जांच के दौरान कोई संदिग्ध आए तो क्या होगा। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास चिकित्सकों के बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है कि इस महामारी से सुरक्षित होकर लड़ सके।
मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी भीड़ को देखते हुए बंद हो है। अब सिर्फ इंमरजेंसी के मरीजों का इलाज हो रहा है। सभी चिकित्सकों को कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए लगा दिया गया है।वहीं दूसरी ओर से कोरोना से लड़ने के लिए मुख्यालय पर अपनी दुकानों को बंद कर शासन का सहयोग किया।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन कोरोना से जंग के लिए स्वास्थ्य महकमा के पास संसाधनों का टोटा है। जिले में मात्र थर्मल स्कैनर हैं तो मास्क और सैनिटाइजर नदारद है। जिला अस्पताल समेत सीएमओ कार्यालय के समीप स्थित मुख्य दवा स्टोर में भी सूती और एन 95 मास्क मौजूद नहीं है। वहीं सैनिटाइजर तो मिल ही नहीं रह है। शासन ने जिलों को बजट भेजकर जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग एक पखवारे में मास्क, सैनिजाइटर की आपूर्ति के लिए किसी कंपनी से अनुबंध ही नहीं कर पाया है।
शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। जो व्यवस्थाएं हैं उसी में लोगों की सुरक्षा की जा रही है। प्रयास है कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को सुरक्षित किया जाए। डा.आरके मिश्रा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें