फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिक्सलेन सड़क के निर्माण के लिए अधिवक्ता ने खून से लिखा सीएम को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में सिक्सलेन सड़क के निर्माण के लिए चल रहे आंदोलन में शनिवार को नया मोड़ आ गया। वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर नगर में सिक्सलेन सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुगलसराय में सिक्सलेन सड़क बनवाने के लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से कई दौर की वार्ता की और कई पत्र दिया। एसडीएम मुगलसराय को कई पत्र दिया। जिलाधिकारी चंदौली को सिक्सलेन सड़क बनवाने के लिए पत्र दिया व बात की। मुख्यमंत्री को संबोधित कई पत्र भी जिलाधिकारी को दिया, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। उन्होंने कहा कि पत्र लिखते-लिखते स्याही सूख गई, इसलिए मैंने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि मुगलसराय में अक्सर यातायात जाम की समस्या पैदा होती है। जाम में एंबुलेंस और स्कूल बसें फंस जाती हैं। इससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम की वजह से न्यायालय पहुंचने में भी विलंब हो जाता है। इससे न्यायिक कार्य प्रभावित होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुगलसराय में सिक्सलेन सड़क बनवाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा है कि जीटी रोड के दोनों किनारों पर पहले से ही पीडब्ल्यूडी के पास जमीन उपलब्ध है, जहां आसानी से सिक्सलेन सड़क बनाई जा सकती है। इस दौरान हिमांशु तिवारी, अजय यादव, चंद्रभूषण मिश्रा, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें