फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News : अचानक धू-धू कर जलने लगी होलिका, अराजक तत्वों ने लगाई आग, माहौल गर्म

Sat, 08 Mar 2025 04:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

तेनुवट गांव में होली के एक सप्ताह पहले ही होलिका जलने से माहौल गर्म हो गया। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार नशेड़ियों का जमावड़ा रह रहा है और ये करतूत उनकी ही बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
होलिका जलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के तेनुवट गांव में होली के एक सप्ताह पहले अराजकतत्वों में होलिका दहन वाले स्थान पर रखी गई होलिका में शुक्रवार की बीती रात आग लगाकर फूंक दिया,जिससे ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल है। होलिका में आग लगाने से जलने की सूचना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने में जुट गए,लेकिन तब तक होलिका जलकर खाक हो चुकी थी।

विज्ञापन


तेनुवट गांव में  होलिका की स्थापना की गई थी,जहां शुक्रवार बीती रात अराजक तत्वों द्वारा होलिका में आग लगाकर फूंक दिया गया। आधी रात के बाद होलिका को फूंका गया है। शनिवार सुबह लोग उठे तो होलिका में से धुआं निकल रहा था जिसे देखकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

आग को बूझाने में लग गए। ग्रामीणों का आरोप है कि नशेबाजों का यह कार्य है शराब के नशे में होकर होलिका को द्वेष पूर्वक फूकने का कार्य किया गया है। शराबियों के कारण आए दिन समाज में आतंक का माहौल रहता है विशेष कर होली के त्योहार पर नशेड़ी नशे में होकर हुड़दंग मचाते हैं, नशेड़ियों ने होलिका को फूंक दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


कोतवाल हरिनारायण पटेल को भी सूचना दी गई है उन्होंने बताया है कि तेनुवट गांव में रखी जाने वाली होलिका को किसी अराजक तत्व ने फूंक दिया है मामले की जांच की जा रही है और होलिका को पुनः स्थापित करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें