फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कामाख्या से आनंद विहार के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीूय नगर। होली पर यात्रियों को घर पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी क्रम में अब कामाख्या से आनंद विहार के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। बुधवार को तीन जोड़ी साप्ताहिक और पांच वन वे स्पेशल ट्रेनों के चलाने का निर्णय लिया गया। हालांकि इसमें सिर्फ एक जोड़ी ट्रेन ही पीडीडीयू जंक्शन से होकर चलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि कामाख्या-आनंद विहार होली स्पेशल कामाख्या से 28 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 22.45 बजे चलेगी। यह ट्रेन कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर होते हुए शनिवार की रात 21.15 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से खुलकर रविवार को 08.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी आनंद विहार से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार की शाम 17.20 बजे चलकर सोमवार की सुबह 04.52 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर मंगलवार की भोर में 03.40 बजे कामाख्या पहुंचेगी। इसी तरह नरंगी-गोरखपुर, कटिहार-अमृतसर के बीच साप्ताहिक ट्रेन के साथ ही गोमतीनगर से भागलपुर, मालदा टाउन, गोरखपुर से हावड़ा और आसनसोल तथा गाजीपुर सिटी से सियालदह के बीच एक-एक वन-वे होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें